गंगापुर सिटी सलोदा मोड़ पर हुई मारपीट में घायलों से मिले पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर

गंगापुर सिटी सलोदा मोड़ पर हुई मारपीट में घायलों से मिले पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर

प्रेस नोट :- 11/02/21 पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर

गंगापुर सिटी सलोदा मोड़ पर हुई मारपीट में घायलों से मिले पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर
बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई।
आज दिनांक 11/02/2021 को प्रातः 10:00 बजे पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर राजकीय सामान्य चिकित्सालय पहुंचे,वहां उन्होंने एक्सीडेंट दुर्घटना में मृतक खानपुर बड़ौदा निवासी लक्ष्मण पुत्र कमल गुर्जर के परिजनों को ढांढस बंन्धाते हुये पोस्टमार्डन करवाया, ज्ञात रहे आज सुबह खानपुर बडौदा निवासी लक्ष्मण गुर्जर की सड़क दुर्घटना में जान चली गई थी।

कल रात सालौदा मोड़ पर सब्जी की दुकान पर पैसों के लेन देन को लेकर दो समुदाय विशेष के लोगों में हुए झगड़े में घायल तेली समाज एवं मीणा समाज के लोगों से मिलकर हालचाल पूछे तथा दोनों ही समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की ।
इस घटना पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि शहर में गश्त बढ़ाई जावे, जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जाए सकें, गुर्जर ने गंगापुर क्षेत्र में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि स्थानीय विधायक एवं प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है।

G News Portal G News Portal
35 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.