गंगापुर सिटी- पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने विधायक रामकेश मीणा द्वारा हॉस्पिटल हेतु जमीन आवंटन के संबंध में दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि रामकेश जी न तो आपने हॉस्पिटल को 100 से 150 बेड का करवाया और ना ही 150 से 200 बेड का करवाया।
गुर्जर ने कहा कि 2003 में बनी माननीय वसुंधरा राजे जी की सरकार में तत्कालीन चिकित्सा मंत्री डॉ दिगंबर सिंह ने भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं की मांग पर गंगापुर सिटी हॉस्पिटल को 150 बेड का हॉस्पिटल करवाया था। जहां तक 200 बेड का सवाल है, उनके कार्यकाल में 200 बेड की सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई थी। 2018-19 की बजट घोषणा में इसकी घोषणा की गई थी। आज उसका श्रेय आप लेना चाहते हैं क्योंकि यह आप की पुरानी आदत है। गंगापुर के दोनों पुलिस थाना सदर एवम कोतवाली उनके (पूर्व विधायक) द्वारा स्वीकृत कराए गए तथा तलवाड़ा उप तहसील भवन का उनके द्वारा उद्घाटन के बावजूद विधायक जी आप द्वारा दूसरी बार उद्घाटन किया , इससे निम्न स्तर की राजनीति कोई हो नहीं सकती।
गुर्जर ने कहा कि हॉस्पिटल को शहर से बाहर बनाने की प्लानिंग 300 बेड की है और उसे भी विधायक जी हम ही बनाएंगे। आपको और आपकी सरकार को तो सरकार बचाने से ही फुर्सत नहीं है।
पूर्व विधायक ने कहा कि हमने जो हिंडोन पुलिया के पास NH पर जमीन चिन्हित की थी अगर वह आपको पसंद नहीं थी तो दूसरी जमीनी NH के पास ही होनी चाहिए थी। किंतु आपका विश्वास गंगापुर की जनता के बजाय स्वयं का हित साधने में ज्यादा है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.