गंगापुर सिटी – शहर के जैन कटला में श्वेता फोटोग्राफी मिक्सिंग की दुकान एवं सर्राफा बाजार में स्थित गंगा बिहारी जी के मंदिर में चोरी का जायजा लेने पहुंचे पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने दुकान दार एवं मंदिर के महन्त से नुकसान के संदर्भ जाानकारी ली।
दुकानदार ने लाखों रुपए का सामान चोरी हो जाना बताया। ओर महंत ने मूर्ति एवं चाँदी अगूंठी चोरी होना बताया है । पूर्व विधायक नेे कहा कि चोरी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, पुलिस इन्हें रोक नहीं पा रही है
शहर मे लगातार कई चोरी हो चुकी है, चोरों मे पुलिस का भय खत्म हो गया है जिसके कारण व्यापारी अपने आप को असहाय महसूस कर रहा है, इस प्रकार लगातार चोरी होना ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाता है तथा ऐसा लगता है जैसे पुलिस का खुफिया तंत्र एवं पेट्रोलिंग (गस्त) का
सिस्टम खत्म हो गया है जो चिंता का विषय है।पूर्व विधायक ने दूरभाष पर पुलिस अधीक्षक से बात कर चोरी पर चोरीयों की जल्द बरामदगी के लिए कहा।
पूर्व विधायक के साथ कार्यकारी मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी,राजू काका,कलाम सर्राफ, हनुमान महंत,विश्नु पंडित अनेक दुकानदार व्यापारी उपस्थित थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.