वंशवाद,परिवारवाद और आपसी गुटबाजी में डूबी कांग्रेस को वोट की चोट से सबक सिखाएगी जनता:-पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर का करौली जिले में चुनाव प्रचार का सघन दौरा।पंचायत समिति सपोटरा में गांव गांव जाकर भाजपा के पक्ष में मांगे वोट।
पंचायत राज चुनाव को लेकर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मंगलवार को करौली जिले के सपोटरा पंचायत समिति के ग्रामीण क्षेत्र के तूफानी दौरे पर रहें।इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मंदिरों में पूजा अर्चना करके अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की।इस दौरान उनके साथ जिले के कई भाजपा नेता,पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
करौली जिले में पंचायतराज चुनाव प्रचार में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने जिला परिषद के वार्ड नं.13 की भाजपा प्रत्याशी गिरिजा मीना एवं पंचायत समिति सपोटरा के वार्ड नं.1 की भाजपा प्रत्याशी सफेदी मीना ,वार्ड नं.2 भाजपा प्रत्याशी कुंजीलाल मीना के समर्थन में नारौली चौड़,कहारपुरा माड़ा गुर्जर,निमोदा, बलवन्तपुरा,ऐदलपुर,खेडला, डाडा़ में जन संपर्क कर भाजपा प्रत्याशीयों के पक्ष में वोट डालने की अपील की।एवं जनसभाओं को संबोधित किया।
चुनाव प्रचार के दौरान शहीद छोटूलाल बैरवा (भारतीय तिब्बत सीमा) की मूर्ति पर माला चढ़ाकर श्रद्धाजली अर्पित की।
मनोज कुनकटा ने बताया कि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए भारतीय जनता पार्टी को वोट देकर भारी मतों से जिताने का आव्हान किया।साथ ही कहा कि ये होटलों की सरकार हैं।जिन्हें जनता पंचायत चुनाव में वोट की चोट से कांग्रेस को जनता सबक सिखाएगी।पंचायतों में प्रधान व करौली जिले का जिला प्रमुख भाजपा का निश्चित रूप से बनेगा।
साथ ही उन्होंने कहा की पंचायत राज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रधान और जिला प्रमुख बने इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मजबूती के साथ प्रत्येक मतदाता से संपर्क करके घर घर जाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए अपील करें क्षेत्र में इस समय भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जबरदस्त माहौल है और पंचायत समिति में एवं जिला परिषद में हमारा बोर्ड बनेगा उन्होंने कहा कि हमें जनता के लिए तत्पर रहकर कार्य करना है और क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित करने हैं कार्यकर्ता कमर कस लें दिन रात मेहनत करके चुनाव में विजय पताका फहरानी है सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर को आश्वस्त किया कि सभी कार्यकर्ता मजबूती के साथ प्रत्येक बूथ पर जाकर मोदी जी की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को अवगत कराएंगे और भाजपा के पक्ष में मतदान कराएंगे
मनोज कुनकटा ने बताया कि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के साथ शकुंतला मीना पूर्व प्रधान सपोटरा, डॉ. जगपाल जी,उमरी सरपंच काडु पहलवान,कमल जी उमरी,राजकुमार मीना माड़ा,विजय मीना माड़ा,जगदीश मीना सेवा ,रमेश मीना सेवा, घासीलाल, मनीष सिराधना उपस्थित थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.