सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के रणथंभौर रोड स्थित निवास पर पूर्व संसदीय सचिव एंव भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल पत्रकारों से रूबरू हुए ।इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई दलित छात्रवृत्ति के बारे में पत्रकारों को जानकारी दी ।उन्होंने बताया कि दलित छात्रवृत्ति को पूर्व की अपेक्षा बढ़ाकर 5 गुना कर दिया गया है। पहले केंद्र सरकार द्वारा इस योजना पर 1000 करोड रुपए खर्च किए जा रहे थे ।वही इस योजना पर अब 6000 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। जिसमें 65 फीसदी छात्रवृत्ति की राशि केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी तथा 35% राशि राज्य सरकार द्वारा अदा की जाएगी ।यह राशि संबंधित छात्र अथवा छात्रा को सीधे उसके बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी ।आगामी वित्तीय वर्ष से इस योजना का लाभ अभ्यर्थियों को मिलना शुरू होगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.