शिलान्यास
सवाई माधोपुर 08 फरवरी 2021
सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने आज जिला मुख्यालय के पुराने शहर के लटिया नाले के पुनर्वास संरक्षण कार्य का शिलान्यास किया । इस दौरान विधायक दानिश अबरार के कहा कि जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित लटिया नाला पूरी तरह से खुला हुवा है । जिसकी वजह से शहरवासियों को नाले की गंदगी और बदबू का शिकार होना पड़ रहा है । वही नाले की वजह से नाले के पास की मुख्य सड़क की चौड़ाई भी नही बढ़ाई जा सकती है जिससे आये दिन मुख्य सड़क पर जाम लगता रहता है । लेकिन अब लटिया नाले के पुनर्वास संरक्षण के कार्य के शिलान्यास के साथ ही शहर वासियों को नाले की समस्याओं से निजात मिल जाएगी । विधायक ने बताया कि लटिया नाले के पुनर्वास संरक्षण के कार्य के तहत नाले को पूरी तरह से पक्का किया जाएगा और पूरे नाले को ढककर कवर किया जाएगा जिससे शहर वासियों को गंदगी और बदबू से जहाँ निजात मिलेगी । वही मुख्य सड़क को भी चौड़ा किया जा सकता है । नाला कवर होने से सड़क की चौड़ाई बढ़ जाएगी और आए दिन लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल जायेगा । लटिया नाला के पुनर्वास संरक्षण कार्य के शिलान्यास के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों सहित तमाम कांग्रेसिजन भी मौजूद रहे ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.