न्यायालय परिसर के नए भवन का शिलान्यास-गंगापुर सिटी

न्यायालय परिसर के नए भवन का शिलान्यास-गंगापुर सिटी

न्यायालय परिसर के नए भवन का शिलान्यास
गंगापुर सिटी 1 मार्च। स्थानीय अभिभाषक संघ की बैठक अभिभाषक संघ के अध्यक्ष भानु कुमार सिंघल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में अध्यक्ष भानु कुमार सिंघल ने बताया कि 3 मार्च को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा चैधरी के बंगले के बगल में स्थित मुंसिफ मजिस्ट्रेट कोर्ट एवं मजिस्ट्रेट आवास के नए भवन का शिलान्यास जिला एवं सत्र न्यायाधीश अश्वनी कुमार विज करेंगे। इस कार्यक्रम में अभिभाषक संघ के सभी सदस्यों उपस्थित रहकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत करेंगे।
अभिभाषक संघ के मीडिया प्रभारी एडवोकेट सीताराम गर्ग ने बताया कि बैठक में इसके अलावा कोरना की तीसरी दस्तक को देखते हुए न्यायालय परिसर में वकीलों द्वारा सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए। बैठक में अभिभाषक संघ के सचिव गजेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष सियाराम मीणा, कोषाध्यक्ष संतोष जाटव, सह सचिव कृष्णा शर्मा, राजेंद्र शर्मा पीपी परमानंद शर्मा, ओम प्रकाश पारीक, हुकम सिंह गुर्जर, नवल बिहारी गुप्ता, मोहम्मद अजीम, रूपसिंह गुर्जर, आलोक गोयल, गिर्राज प्रसाद गर्ग, कैलाश चंद गुप्ता, दामोदर लाल गर्ग आदि उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.