चार आरोपियों को दो अवैध वारह वोर व दो जिन्दा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार – वजीरपुर
वजीरपुर, पुलिस महानिरीक्षक व पुलिस अधीक्षक के वांछित आरोपी धर पकड़ अभियान के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा चार आरोपियों को दो अवैध वारह वोर व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना अधिकारी योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि भरतपुर महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमान्शु शर्मा, उपाधीक्षक कालूराम के द्वारा चलाए जा वांछित आरोपी धर पकड़ अभियान के तहत वीकेश हत्या काण्ड के मुख्य आरोपी नेहरू मीणा को जमानत मिलने पर उसके मित्रों ने हथियारों से लैस होकर जूलूस निकाला। जिसकी मुखबिर की सूचना पर टीम बना कर चार आरोपियों को अवैध देशी कट्टा व जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। जिसमें टोली उर्फ मुजाहिद निवासी पावटा, मेघसिंह मीणा, लोकेश मीणा निवासी मीणा बड़ौदा, अमन पुत्र समय सिंह निवासी टीकरी को 315 वोर व 7.82 एमएम का जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। वही भवंर मीणा,दिलसुख मीणा, नेहरू मीणा मौके से फरार हो गए। इनको पकड़ने में हैड़कांस्टेवल जगदीश सिंह, वीरेन्द्र, रामवीर, मानवेन्द्र, नैन सिंह, विष्णु, तेजवीर व महेन्द्र सिंह कास्टेबल के सहयोग से गिरफ्तार किया गया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.