जिला मुख्यालय पर चार प्रमुख मार्गो का होगा सौंदर्यकरण विधायक दानिश अबरार ने अधिकारियों की ली बैठक

जिला मुख्यालय पर चार प्रमुख मार्गो का होगा सौंदर्यकरण विधायक दानिश अबरार ने अधिकारियों की ली बैठक

जिला मुख्यालय पर चार प्रमुख मार्गो का होगा सौंदर्यकरण
विधायक दानिश अबरार ने अधिकारियों की ली बैठक
सवाई माधोपुर 6 अक्टूबर। विधायक स.मा. दानिश अबरार ने बुधवार को जिला परिषद सभागार में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन व सवाई माधोपुर में स्वीकृत एवं प्रगतिरत विकास कार्यो के संबंध में अधिकारियों से फीडबैक लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक की शुरूआत में विधायक ने जिला मुख्यालय के चार प्रमुख सडक मार्ग, जिनमें बाबा टी स्टाल से शहर, हम्मीर पुल से खेरदा, हम्मीर पुल से सर्किट हाउस होते आलनपुर व रणथंभौर रोड पर 26 सौ पौधे मय ट्री गार्ड लगाने के लिए यूआईटी के अधिकारियों को निर्देश दिए। यूआईटी के अधिशाषी अभियंता ने विधायक को बताया कि इनमें से 9 सौ पौधे लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। शेष पौधे भी शीघ्र लगाने शुरू किए जाएंगे।
बैठक में आलनुपर में टाउन हॉल निर्माण पर यूआईटी के अधिकारियों से चर्चा कर जमीन आवंटन का निर्णय लिया। इसी प्रकार आदर्श नगर हवाई पट्टी को चालू करवाने के लिए सर्वे करवाकर रिपोर्ट जयपुर भिजवाने, मेरा गांव-मेरा अभियान के तहत प्रत्येक गांव में प्याउ व स्वागत द्वार बनाने के लिए जिला प्रमुख व प्रधान से विचार विमर्श कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
विधायक ने बताया कि पहले चरण में 11 प्याउ चालू हो चुकी है, वहीं दूसरे चरण की 21 प्याउ के लिए भी वित्तीय स्वीकृति जारी करवा दी गई है।
बैठक में अतिरिक्ति जिला कलेक्टर सूरज सिंह नेगी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सवाई माधोपुर पंचायत समिति के विकास अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी, बिजली निगम व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता डीटीओ, नगर परिषद सहायक अभियंता, सीएमएचओ डा. तेजराम मीना सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में जिला अस्पताल के सामने अवैध थड़ियों के कारण शहर-बजरिया मुख्य मार्ग पर दिनभर रहने वाले जाम के हालातों व थड़ियों के कारण अस्पताल का सामने गंदगी रहने की समस्या को देखते हुए नगर परिषद के अधिकारियों को सामान्य चिकित्सालय के सामने लगी अवैध थडियों को हटाने व डेयरी बूथ को शिफ्ट कर एंबूलेंस के लिए पार्किंग विकसित करने तथा खाली जमीन पर सफाई करवाकर पौधे लगाने के निर्देश दिए।
बैठक में यूआईटी के क्षेत्र में आने वाली नवीन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के लिए जमीन आवंटन के लिए यूआईटी पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। इस दौरान विधायक दानिश ने यूआईटी के अधिकारियों को जिला मुख्यालय के नजदीक नवीन ग्राम पंचायतों के भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.