चार हजार पांच सौ लीटर वाॅश नष्ट

चार हजार पांच सौ लीटर वाॅश नष्ट

चार हजार पांच सौ लीटर वाॅश नष्ट
सवाई माधोपुर  जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देश पर आबकारी विभाग एवं प्रशासन द्वारा अवैध व हथकड शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत रविवार को आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर बिनोबा बस्ती सवाई माधोपुर एवं ढाणी रामगढ थाना चौथ का बरवाडा में अवैध हथकड शराब के खिलाफ कार्रवाई कर दोनों स्थानों पर कुल 45 सौ लीटर अवैध हथकड शराब का वाॅश नष्ट किया।
जिला आबकारी अधिकारी मधुसूदन सैनी ने बताया कि रविवार को सुबह जिला मुख्यालय की विनोबा बस्ती में आबकारी इंस्पेक्टर रमेश मीना के नेतृत्व में कार्रवाई कर पांच सौ लीटर वाॅश नष्ट किया। इसी प्रकार अपरान्ह में आबकारी थाने के लक्ष्मी प्रसाद चैघरी एवं पुलिस थाना चैथ का बरवाडा की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ढाणी रामगढ में चार हजार अवैध हथकड शराब की वाॅश नष्ट की तथा 21 भट्टियों को नष्ट किया।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.