शिवाजी क्लब की ओर से चतुर्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…,76 यूनिट रक्त एकत्रित

शिवाजी क्लब की ओर से चतुर्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…,76 यूनिट रक्त एकत्रित

प्रेस-सुचना:-30 जनवरी 2021,शनिवार-रक्तदान शिविर

शिवाजी क्लब की ओर से चतुर्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन…,76 यूनिट रक्त एकत्रित….
●रक्त की पूर्ति में शिवाजी क्लब निभा रहा विशेष भूमिका।
रक्तदान मानवता एवं देशभक्ति का ही सशक्त पहलू हैं:-अध्यक्ष राजदीप जैमिनी

शिवाजी क्लब के द्रारा गंगापुर शहर चुलीगेट स्थित भारती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिवाजी क्लब के संस्थापक स्व. मोहनलाल जैमिनी की पुण्यतिथि एवं शहीद दिवस के उपलक्ष्य में शिवाजी क्लब के तत्वावधान में चतुर्थ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा शिवाजी महाराज,महात्मा गांधी,भगत सिंह एवं शिवाजी क्लब के संस्थापक स्व.मोहनलाल जैमिनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सभापति शिवरतन अग्रवाल,कार्यक्रम की अध्यक्षता उपसभापति वीरेंद्र शर्मा,विशिष्ट अतिथि रिया हॉस्पिटल संचालक डॉ महेंद्र मीना रहें।
सभी अतिथियों का शिवाजी क्लब के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने माला पहनाकर एवं शिवाजी महाराज की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा की रक्तदान महादान है। इससे लाखों लोगो की जिंदगी बच सकती है। अगर आप की वजह से किसी की ज़िन्दगी बचती हैं तो आपको जो संतुष्टि का एहसास होगा उसे शब्दों में बयाँ करना मुमकिन नही हैं। इसलिए जब भी मौका मिले एक रक्तदान जरूर करें।
उपसभापति वीरेन्द्र शर्मा ने कहा कि रक्त को बनाने का और कोई स्रोत नहीं है इसका स्रोत केवल मानव ही है इसलिए युवा पीढ़ी को आगे आकर अपनी स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए।
डॉ महेंद्र मीना ने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है।जिसे करने से व्यक्ति का शरीर स्वास्थ्य पूर्ण रहता है।और किसी दूसरे व्यक्ति की जान बचती है।
शिवाजी क्लब अध्यक्ष राजदीप जैमिनी ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि रक्तदान मानवता व देशभक्ति का सशक्त पहलू है और इसमें सभी को बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए।
भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा ने कहा कि रक्तदान सभी को एकता के सूत्र में पिरौने का माध्यम है क्योंकि दान किया गया रक्त यह नहीं देखता कि वह किस धर्म व जाति के व्यक्ति की जान बचाने के लिए किया जा रहा है।
शिविर में युवाओं एवं महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं पुरुस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान अध्यक्ष राजदीप जैमिनी,कुलदीप जैमिनी,भाजपा युवा नेता मनोज कुनकटा,पार्षद ओमी कटारिया,पार्षद महेश कटारिया,पार्षद सुनील विजयवर्गीय,गंभीर सिंह राजावत,दीपक पराशर,राकेश शर्मा,हेमंत तिवाड़ी, कमल सिंह जाट,नरेंद्र चौधरी,संदीप जैमिनी,अंकित तँवर,राकेश मीना,मोनू सैनी,विकास जैमिनी,गौरव लेदिया,महेंद्र कुंभाल,देवेंद्र भालपुरिया,बनेराज गुर्जर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
79 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.