निःशुल्क परामर्श शिविर सम्पन्न – गंगापुर सिटी

निःशुल्क परामर्श शिविर सम्पन्न – गंगापुर सिटी

निःशुल्क परामर्श शिविर सम्पन्न: नारायणा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, जयपुर एवं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन गंगापुर सिटी के संयुक्त तत्वाधान में निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श शिविर का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला स्टेशन रोड, गंगापुर सिटी पर किया गया।
शिविर में डॉक्टर निखिल चौधरी, हृदय रोग विशेषज्ञ एवं डॉक्टर मधुसूदन, पाटोदिया मूत्र रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में चिकित्सकों द्वारा 176 मरीजों की जांच कर परामर्श दिया गया। शिविर में मरीजों की निशुल्क बीपी, शुगर एवं ईसीजी जांच की गई।शिविर में लोगों ने संबंधित बीमारियों का निःशुल्क परामर्श एवम उपचार लिया।
शिविर में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल सचिव ओम प्रकाश अग्रवाल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा सह सचिव लक्ष्मीनारायण अग्रवाल कोषाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ सदस्य कुंज बिहारी सिरोहिया, प्यारे लाल गर्ग, राजेंद्र प्रसाद जैन, अवध बिहारी शिविर संयोजक विजेंद्र सिरोहिया, दिनेश चंद गुप्ता, राजेंद्र कुमार गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, वीके गुप्ता मेडिकल, पवन अग्रवाल,गिरीश स्वर्णकार, लॉयन्स क्लब गरिमा से लायन मनीष सागवान, लॉयन सचिन बंसल, लॉयन सोम व्रत आरोग्यम डायग्नोस्टिक सेंटर की टीम से विवेक कुमार गोयल,अग्रवाल समाज समिति अध्यक्ष महेंद्र गर्ग,अग्रवाल धर्मशाला अध्यक्ष जितेन्द्र बुकसेलर एवम नारायण हॉस्पिटल से अनिल अग्रवाल एवम पियूष रस्तोगी भी उपस्थित रहे।शिविर के प्रारंभ में सभी डॉक्टर्स एवम स्टॉफ का मालार्पण एवम मूमेटो देकर स्वागत किया गया।।

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.