इंदिरा रसोई से जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन

इंदिरा रसोई से जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन

इंदिरा रसोई से जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन
सवाई माधोपुर, 1 जून। नगर परिषद सभापति विमल चन्द महावर एवं आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि विधायक सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार शहर मे कोई भूखा ना सोए इसके लिए संचालित तीन इन्द्रा रसोइयों के अलावा तीन एक्सटेंशन इन्दिरा रसोई पोईन्ट साहूनगर स्कूल सीमेन्ट फैक्ट्री, रिको इण्डस्ट्रीयल एरिया ऑफिस खेरदा एवं पुरानी नगर परिषद के माध्यम से जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। रसोईयों केे माध्यम से कोविड केयर सेन्टर, राजकीय चिकित्सालय, एवं शहर की गरीब बस्तीयों मे नगर परिषद टीम के द्वारा भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
नगर परिषद की टीम द्वारा कोरोना के जागरूकता के पोस्टर, मुख्यमंत्री के अपील वाले पोस्टर तथा आटो रिक्शा से अनाउशमेन्ट तथा मास्क विहिन व्यक्तियों को निःशुल्क मास्क भी वितरित किए गए। मंगलवार को नगर परिषद टीम के द्वारा गाईडलाईन के उल्लंघन करने पर 6 जनों के खिलाफ 800 रूपये का चालान कर जुर्माना वसूल किया गया। इसके अतिरिक्त शहर के अलग-अलग वार्डों, चिकित्सालय, सब्जी मण्डी, आश्रय स्थल, इन्द्रा रसोई एवं शहर के मुख्य मार्गों पर सेनेटाईजेशन का कार्य किया गया।
कोरोना से बचाव के लिए आमजन से लॉकडाउन एवं गाईडलाईन का पालन करने, शादी समारोह, उत्सव या अन्य भीड भाड वाली जगह पर जाने से बचने, अपने परिवार के साथ घर पर सुरक्षित रहने, अनावश्यक घर से बाहर न निकलने, मास्क लगाने, दो गज की दूरी का पालन करने की अपील की गई।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.