गंगापुर सिटी- 2 हज़ार के इनामी बदमाश को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार।
गंगापुर सिटी -पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के नेतृत्व में गंगापुर सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक वांछित अपराधी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।आरोपी सचिन पुत्र राधेश्याम मीना,निवासी नयागांव ,थाना पीलोदा को 315 बोर अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया ।आरोपी सचिन लंबे समय से फरार चल रहा था तथा इस पर पुलिस अधीक्षक करौली द्वारा 2000 का इनाम भी घोषित कर रखा था ।आज गंगापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार ,पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीणा की मॉनिटरिंग में थाना अधिकारी करण सिंह व उनकी टीम ने महू खुर्द चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया मौके से तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक 315 बोर देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.