गंगापुर सिटी -शहर में लगातार चोरियों का सिलसिला जारी ,एक बार फिर सूने मकान को बनाया निशाना।

गंगापुर सिटी -शहर में लगातार चोरियों का सिलसिला जारी ,एक बार फिर सूने मकान को बनाया निशाना।

गंगापुर सिटी -शहर में लगातार चोरियों का सिलसिला जारी ,एक बार फिर सूने मकान को बनाया निशाना।
गंगापुर सिटी -शहर में लगातार हर रोज चोरों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं और शहर में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल जहां चमत्कारी हनुमान मंदिर, अग्रवाल नगर को निशाना बनाया ,वही आज चोरों ने शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले रमाकांत के मकान में लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर लिया ।पीड़ित का परिवार किसी कार्य से करौली गया हुआ था ।और पीछे से मकान पर कोई भी नहीं था। ऐसे में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए एक बॉल एलईडी, तथा अलमारी में रखे हुए सोने- चांदी के गहने, सिक्के व नकदी पर हाथ साफ कर लिया ।पीड़ित को इस बारे में पड़ोसियों ने सूचना दी और पीड़ित परिवार ने पहुंचकर सारा हाल देखा। पुलिस को सूचना दी उदेई मोड़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।वही चोरों ने पड़ोसियों के घरों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया । पड़ोसियों के घरों के बाहर भी कुंडी लगा दी ताकि कोई पड़ोसी बाहर न निकल सके ।पड़ोसी भगवान सहाय ने बताया कि उसके घर का भी गेट बाहर से बंद मिला, जिसे दूसरे लोगों के माध्यम से खुलवाया गया और उसके बाद इन चोरियों का राज खुला ।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.