गंगापुर सिटी एसीबी की कार्रवाई ,रिश्वत लेते थानाधिकारी ट्रैप।

गंगापुर सिटी एसीबी की कार्रवाई ,रिश्वत लेते थानाधिकारी ट्रैप।

गंगापुर सिटी एसीबी की कार्रवाई ,रिश्वत लेते थानाधिकारी ट्रैप।
सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महू कला चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह को 3000 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप किया ।वीरेंद्र सिंह ने यह रिश्वत मुकदमा संख्या 27/ 21 में दर्ज मामले में गोपाल सिंह सैनी का नाम हटवाने की एवज में मांगी गई थी ।परिवादी गोपाल सिंह सैनी ,निवासी महुँ कला ने बताया कि वीरेंद्र सिंह ने रिश्वत के रूप में ₹5000 की मांग की जिसमें से ₹2000 सत्यापन के रूप में दिए गए तथा शेष बचे ₹3000 आज देने थे जिसकी सूचना परिवादी द्वारा एसीबी सवाई माधोपुर को दे दी गई थी ।जिस पर सत्यापन होने के बाद आज एसीबी पुलिस उपाधीक्षक राजेश के नेतृत्व में एसीबी सवाई माधोपुर ने कार्यवाही करते हुए थाना अधिकारी वीरेंद्र सिंह को ट्रेप किया ।ज्ञात रहे कि थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह इस समय कोतवाली थाना गंगापुर सिटी के कार्यवाहक थाना प्रभारी भी है ।एसीबी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

G News Portal G News Portal
43 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.