गंगापुर सिटी-उघाडमल बालाजी मंदिर में मूर्ति तोडऩे का आरोपी गिरफ्तार।
गंगापुरसिटी-कोतवाली थाना पुलिस गंगापुर सिटी ने उघाडमल बालाजी मंदिर में 28 अगस्त को प्रतिमा तोडऩे के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी धनराज मीना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पिपलाई का रहने वाला अशोक सोनी पुत्र गिर्राज है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिपलाई में दुकान करता है। दुकान से अधिक मुनाफा नहीं होने पर पूर्व में मंदिर में मन्नत मांगने आया था। मनमुताबिक मुनाफा नहीं होने पर आरोपी ने जानबूझ कर चंदन घिसने की सिलबट्टे से शिवजी, पार्वती व चौथ माता की मूर्ति को तोड़ दिया। साथ ही दानपेटी से रुपए व मुकुट एवं छत्र चुराने का प्रयास किया। हालांकि घटना के बाद आरोपी ने गुमराह करने के लिए बहकी-बहकी बाते कर स्वयं को निर्दोष साबित करने का प्रयास किया। गौरतलब है कि आरोपी ने शनिवार को मंदिर में प्रतिमाओं को खंडि़त कर दिया था।इस पर लोगों ने खासा आक्रोश जताया था।
क्या था मामला देखें विडियो मे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.