गंगापुर सिटी- प्रशासन ने ली सीएलजी की मीटिंग, नई गाइडलाइन के लिए दिए निर्देश।

गंगापुर सिटी- प्रशासन ने ली सीएलजी की मीटिंग, नई गाइडलाइन के लिए दिए निर्देश।

गंगापुर सिटी- प्रशासन ने ली सीएलजी की मीटिंग, नई गाइडलाइन के लिए दिए निर्देश।
गंगापुर सिटी- आगामी त्योहारों को देखते हुए राजस्थान सरकार के द्वारा नई गाइडलाइंस जारी की गई है उसे लेकर आज प्रशासनिक अधिकारियों ने कोतवाली थाने में धर्म गुरुओं व वरिष्ठ नागरिकों की तथा व्यापारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने सभी को नई गाइडलाइन के लिए दिशा निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर नवरत्न कोली ने बताया कि आगामी दिनों में श्रावण मास तथा ईद-उल-जुहा जैसे त्यौहार है इनको मनाने को लेकर राजस्थान सरकार ने साफ दिशा निर्देश दिए हैं कि ईद के दिन मस्जिदों में या सार्वजनिक स्थानों पर नमाज अदा नहीं की जा सकती। लोग घरों में रहकर ही अपने त्यौहार मनाए ।साथ ही ऐसा कोई भी आयोजन ना हो जिसमें भीड़ एकत्रित हो। वही टीकाकरण को लेकर के खुशी जताते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि जिस तरह से गंगापुर सिटी में लोग आगे बढ़ चढ़कर टीकाकरण में सहयोग कर रहे हैं और उनमें उत्साह है उसे देखकर लगता है कि जल्द ही गंगापुर सिटी टीकाकरण में अपना लक्ष्य हासिल कर लेगा। साथ ही उन्होंने मेडिकल टीम की भी सराहना करते हुए मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद दिया। ज्ञात रहे कि कल गंगापुर सिटी को 15 हज़ार कोविशेल्ड दोज़ मिली और आज लगभग 10 से अधिक केंद्रों पर टीकाकरण किया गया।

देखें  वीडियो

 

G News Portal G News Portal
36 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.