गंगापुर सिटी – कल अंधड़ के साथ आकाशीय बिजली गिरने से पिंटू खरवाल पुत्र गबरू की मौत के बाद पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर उनके घर पहुंचे और परिवारजनों को ढाढंस बंधाया ।

उन्होंने इस अवसर पर पिंटू की मौत से संबंधित मेडिकल ,पंचनामा आदि की जानकारी कर एसडीएम गंगापुर सिटी से फोन पर बात कर परिवार को अधिकाधिक आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की ,साथ ही पूर्व विधायक ने ग्राम अलीगंज में एक दर्जन अधिक मकानों को हुए नुकसान का जायजा लिया एवं नुकसान पीड़ित परिवारों से मुलाकात की ।

ज्ञात रहे कल रात आए तूफान से ग्राम अलीगंज में लगभग 18 मकान ,अहमदपुर में कपूर व करण गुर्जर पुत्ररान रणधीर के मकान एवं दौलतपुर में आधा दर्जन मकानों को क्षति हुई है ।

पूर्व विधायक ने सभी लोगो से मुलाकात कर धैर्य एवं संयम बनाए रखने की अपील कर प्रशासन से अधिकाधिक मुआवजा दिलाने की बात कही है ।उन्होंने गत दिनों सोनपुरा ग्राम में ब्रजलाल गुर्जर पुत्र मूलचंद की दुर्घटना में हुई मौत प्रकरण के संदर्भ में भी एसडीएम से बात कर मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलाने की मांग की है जिस पर एसडीएम ने स्थानीय पटवारी को प्रकरण बना कर प्रस्तुत करने को कहा है ।

पूर्व विधायक ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रधानमंत्री सहायता कोष से  बिजली गिरने से मृतक व्यक्ति के परिवार को  2 लाख रूपए और घायलों को 50 हजार की सहायता राशि की घोषणा के लिए उनका आभार व्यक्त किया और उनको धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान गुर्जर के साथ श्रीमोहन गुर्जर ,खुदरत संरपच,इस्माइल खान , फूल मोहम्मद , सरदारा अलीगंज, आविद अली ,इकवाल,सरपंच पुत्र, एवं दौलतपुर में मोहन पटवारी ,शिवलाल, बच्चू अनेक ग्रामीण लोग उपस्थित रहे ।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.