गंगापुर सिटी- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अलीगंज को किया गया शामिल।

गंगापुर सिटी- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अलीगंज को किया गया शामिल।

गंगापुर सिटी- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अलीगंज को किया गया शामिल।
गंगापुर सिटी- स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत पंचायत समिति गंगापुर सिटी के 13 राजस्व ग्रामों को ठोस व तरल कचरा प्रबंधन में राज्य सरकार द्वारा चौथे चरण में चुना गया ।इनमें पंचायत समिति गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत अहमदपुर -अलीगंज के गांव अलीगंज को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव को स्वच्छ रखने के साथ ठोस व तरल कचरा प्रबंधन की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। इस संबंध में गांव के चौराहे पर सरपंच रेशमा बानो की अध्यक्षता में नज़री नक्शा तैयार करके लोगों को कचरे के निस्तारण की विधि को समझाया गया ।इस अवसर पर सरपंच पति शरीफ मोहम्मद सहित सहायक अभियंता भगवान सहाय गुप्ता, सुमेर सिंह पीटीए ,स्वच्छता प्रभारी केदार प्रजापत ,रामभरोस ईएसआरएम, अमर सिंह तथा ग्राम विकास अधिकारी महावीर जैन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
72 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.