गंगापुर सिटी -बामनवास पुलिस ने 4 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
गंगापुर सिटी -जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा बामनवास पुलिस उप अधीक्षक तेज कुमार पाठक के सुपर विजन में बामनवास थानाधिकारी बृजेश कुमार मीणा की टीम ने कार्यवाही करते हुए 4 साल से सामूहिक बलात्कार के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी दिनेश मीणा पुत्र गजनी मीणा ,उम्र 25 साल ,निवासी सेवा, थाना वजीरपुर, जिला सवाई माधोपुर का रहने वाला है। आरोपी पिछले 4 साल से फरार चल रहा था और पुलिस को इसकी सरगर्मी से तलाश थी। क्योंकि आरोपी शातिर अपराधी प्रवृत्ति का है और 4 साल से केरल में छुपा हुआ था। थाना अधिकारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने कार्यवाही करते हुए कल इसे गांव सेवा से गिरफ्तार किया। जहां से आज से न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.