गंगापुर सिटी- स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड से शुक्रवार दोपहर एक अध्यापक की बाइक व बाइक की डिक्की में रखें ढाई लाख रुपए के डीडी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया ।पीड़ित अध्यापक निजी शिक्षण संस्थान में कार्य करता था तथा रोडवेज स्टैंड पर वह नाई की दुकान पर शेविंग करवाने आया था। और अपनी गाड़ी को बाहर खड़ा कर दिया। शेविंग करवाने के बाद जब बाहर निकला तो उसने देखा कि उसकी गाड़ी गायब थी। पीड़ित ललित कुमार सेन ने बताया कि उसकी गाड़ी की डिक्की में ढाई लाख रुपए का बैंक का डीडी था जो चोर बाइक के साथ ले जाने में कामयाब रहे। पीड़ित ने तुरंत कोतवाली थाने को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लेकिन चोरों का कोई सुराग अभी तक हाथ नहीं लगा है। ज्ञात रहे कि गंगापुर सिटी में इन दिनों बाइक चोरी की वारदात है दिनदहाड़े बड़ी आसानी से हो रही है और पुलिस अभी तक इस मामले में किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर पाई है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.