गंगापुर सिटी-उपप्रधान पर भी भाजपा का कब्ज़ा, पुष्कर सिंह निर्विरोध निर्वाचित।

गंगापुर सिटी-उपप्रधान पर भी भाजपा का कब्ज़ा, पुष्कर सिंह निर्विरोध निर्वाचित।

गंगापुर सिटी-उपप्रधान पर भी भाजपा का कब्ज़ा, पुष्कर सिंह निर्विरोध निर्वाचित।
गंगापुरसिटी- पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस को मात देने के बाद मंगलवार को हुए उप प्रधान के चुनाव में भी भाजपा के पुष्कर सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। भाजपा की ओर से वार्ड 17 से सदस्य निर्वाचित हुए पुष्कर सिंह ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया, जबकि प्रधान चुनाव में 9 सदस्यों का समर्थन हासिल करने वाली कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इसके चलते एक ही प्रत्याशी होने के कारण पुष्कर सिंह का चुना जाना तय हो गया। नाम बापसी का समय बीतने के बाद रिटर्निंग अधिकारी अनिल चौधरी ने पुष्कर सिंह को उप प्रधान निर्वाचित होने की घोषणा की। साथ ही नवनिर्वाचित उप प्रधान को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। रिटर्निंग अधिकारी ने नवनिर्वाचित उप प्रधान पुष्कर सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। उप प्रधान पुष्कर सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से निराकरण कराना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। वहीं उप प्रधान पद पर भाजपा प्रत्याशी के निर्विरोध चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।
ज्ञात रहे कि 23 सदस्यीय पंचायत समिति सदस्य चुनाव सहित प्रधान व उप प्रधान चुनाव की कमान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के हाथ में थी।, जबकि कांग्रेस का चुनाव प्रबंधन विधायक रामकेश मीना के हाथ में था। पंचायत समिति सदस्य चुनाव में भाजपा ने 10 कांग्रेस ने 8 और निर्दलियों ने 5 वार्डों में जीत हासिल की थी। पूर्ण बहुमत नहीं होने के बाद भी भाजपा ने प्रधान व उप प्रधान पद पर कब्जा कर राजनीतिक कौशल का परिचय दिया है। इधर, उप प्रधान चुनाव को लेकर भाजपा की ओर से नगर परिषद उप सभापति वीरू पुजारी, मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, नवीन शर्मा, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सवाई सिंह, लक्खी महाराज, जमना लाल वैष्णव आदि भी सक्रिय रहे।

G News Portal G News Portal
88 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.