शहर के सभी कैमरे हुए ठीक जांच करने थाने पहुंचे सभापति
नगर परिषद गंगापुर सिटी द्वारा ठीक कराएं गए कैमरो की जांच करने सभापति शिवरतन अग्रवाल कोतवाली थाना कंट्रोल रूम पहुंचे उनके साथ थानाधिकारी करण सिंह राठौड़ भी साथ रहे।
सभापति ने बताया की शहर में होने वाली किसी भी घटना के बाद पुलिस को मौके के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को तलाश में काफी पसीना बहाना पड़ता था। इसको देखते हुए पुलिस ने 32 सीसीटीवी कैमरों की मैपिंग कंट्रोल रूम से की है। इनकी मदद से घटना के बाद फौरन यह पता चल जाएगा कि घटनास्थल के पास कैमरा कहां लगा है।
एक जमाना था जब सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल दुकानों और ऑफिसों तक ही सीमित था। वक्त बदला और बढ़ती तकनीक और घटती कीमतों की वजह से सीसीटीवी कैमरे आम आदमी की पहुंच में आ गए। सीसीटीवी कैमरे न केवल सेफ्टी का एक सेंस देते हैं, बल्कि जहां आपकी आंख नहीं पहुंच सकती वहां तक आपको पहुंचाते हैं। पार्किंग में खड़ी गाड़ी से लेकर आपके घर में एंट्री करने वाले तक सब पर साथ-साथ नजर रखी जा सकती है। इतना ही नहीं, घर के बाहर होने पर मोबाइल के जरिए घर की लाइव फुटेज भी देख सकते हैं।
सीसीटीवी कैमरे की उपयोगिता एवं महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसी अप्रिय घटना से खुद को सुरक्षित रखने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाना जरूरी बन गया है।
जनहित को ध्यान मे रखते हुए में आप सभी से अनुरोध करता हूं कि आप सभी अपने घर प्रतिष्ठानों के बाहर कैमरे जरूर लगाएं
सभापति ने संवेदक को निर्देश दिए कि जो भी कैमरा खराब हो उसे तुरन्त ठीक किया जाए।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.