लोगों की शिकायत पर सभापति ने लिया एक्शन
गंगापुर सिटी चूली गेट स्थित लोगों ने सभापति को अवगत कराया कि कई बर्षो से नाले की सफाई नही हो पाई है नाले की गंदगी से आने जाने वाले एवं आस पास के घरों का बुरा हाल है नाले की गन्दगी से मच्छर पनप रहे हैं जिससे बीमारी होने की आशंका बनी रहती हैं।
इस पर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने तुरन्त एक्शन लेते हुए सफाई निरीक्षक एवं सफाई कर्मियों को नाला सफाई का निर्देश दिये।
सफ़ाई कर्मियों की मशशक्त से नाले को तली झाड़ साफ किया गया।
नाला सफाई के बाद में सभापति ने संवेदक को निर्देश दिए कि नाले की मरम्मत करे एवं नाले को फेलोकवर से ढके इस पर संवेदक ने नाले की मरम्मत का कार्य भी चालू कर दिया
सभापति ने बताया कि मेरा सबसे पहला काम जनता की सेवा करना है सफाई व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है हम शहर से प्रत्येक दिन 30 ऑटो डिपर एवं 40 ट्रॉली के लगभग कचरा निकाल रहे हैं एवं स्पेशल टीम प्रत्येक दिन नाले एवं नालिया साफ करती हैं इसके अलावा हमारा फॉगिंग का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है में प्रत्येक नागरिक से कहना चाहता हूँ कि आप अपने घर मे कूड़ादान रखे अपने घर का कचरा कूड़ादान में डाले एवं कूड़ादान का कचरा ऑटो डिपर में डाले नाले एवं नालियों में कोई कचरा नहीं डाले।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.