गंगापुर सिटी- अवैध हथियार के साथ बदमाश गिरफ्तार।
गंगापुर सिटी- जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा व पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीणा की मॉनिटरिंग में गंगापुर कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है ।अपराधी अजीज पर 14 से अधिक हत्या, लूटपाट ,नकबजनी व अवैध हथियार के मामले दर्ज हैं ।कोतवाली थाना प्रभारी धनराज मीणा ने बताया कि अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों की सूचनाएं एकत्रित कर टीम का गठन किया गया और टीम लगातार ऐसे लोगों पर निगरानी रख रही है। पुलिस को सूचना मिली कि कुछ दिनों पहले जेल से छूट कर आए आरोपी अज़ीज़ ,निवासी चूली गेट, मदीना मस्जिद ,गंगापुर सिटी अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। इस पर पुलिस ने टीम का गठन कर हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर दबिश देकर तथा घेराबंदी करके आरोपी अजीज को गिरफ्तार कर लिया ।तलाशी के दौरान आरोपी से एक अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ।
अपराधी अजीज उर्फ लाबू पुत्र बिन्दु जाति मुसलमान निवासी चुली
मदिना मस्जिद, गंगापुर सिटी के खिलाफ हत्या का प्रयास, गम्भीर मारपीट, अवैध हथियार
रखना, नकबजनी व चोरी के कुल 14 प्रकरण थाना गंगापुर सिटी , जीआरपी, टोंक कोतवाली में दर्ज है
श्री धनराज मीणा थानाधिकारी
श्री ऋषिकेश कानि 141
श्री धारा सिंह चालक न. 550
श्री विष्वनाथ प्रताप सिंह कानि. 997
श्री दिगम्बर सिंह 1142

No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.