सीपी हॉस्पिटल के सानिध्य में कुहू इंटरनेशनल स्कूल स्थित विजयलक्ष्मी ऑडिटोरियम में लगाया गया दंत एवं शारीरिक रोग परामर्श शिविर
नसिया कॉलोनी स्थित विजयलक्ष्मी ऑडिटोरियम में गंगापुर शहर के जाने-माने चिकित्सालय सीपी हॉस्पिटल के सानिध्य में कुहू इंटरनेशनल स्कूल में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर दंत एवं शारीरिक रोग परामर्श शिविर लगाया गया जिसमें सीपी हॉस्पिटल के फिजिशियन डॉ.विशेष व दंत रोग विशेषज्ञ डॉ.अभिलाषा के द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को दांत एवं शारीरिक रोगों से संबंधित विभिन्न परामर्श दिए गए विद्यालय समिति के सहशैक्षिक गतिविधियों के प्रभारी धनेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रबंध निदेशक हेमंत शर्मा द्वारा उपस्थित सभी विद्यार्थियों को शिविर में पधारने वाले चिकित्सकों का परिचय कराते हुए विभिन्न रोगों के निदान हेतु “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है”पर विचार प्रकट किए गए साथ ही सीपी हॉस्पिटल के मार्केटिंग हेड मनोज शर्मा द्वारा सीपी हॉस्पिटल द्वारा हाल ही दी जा रही समस्त सुविधाओं के बारे में बताते हुए कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के अनेक विद्यार्थियों ने दंत चिकित्सक व फीजिशियन से चिकित्सा परामर्श लिया। शिविर में विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.