गंगापुर सिटी- सदर थाने के अंतर्गत सवाई माधोपुर रोड पर उमरी गांव के पास बने खनिज विभाग के रॉयल्टी नाके पर तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक ने आगे खड़े एक बुजुर्ग की बाइक को टक्कर मार दी ।जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार उमरी गांव निवासी गिर्राज गुर्जर जब अपने गांव लौट रहा था तो खनिज नाके के पास बेरीकेट्स को बचाने के दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को राजकीय अस्पताल गंगापुर सिटी में भर्ती करवाया ।टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके पर अपनी गाड़ी को छोड़कर वहां से फरार हो गया। नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को पुलिस को सूचना देकर अस्पताल में रिलायंस के लिए भर्ती करवाया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.