गंगापुर सिटी : 10 दिन गुजरने के पश्चात् भी प्रशासन द्वारा पेयजल समस्या के समाधान में कोई ठोस कदम नहीं

गंगापुर सिटी : 10 दिन गुजरने के पश्चात् भी प्रशासन द्वारा पेयजल समस्या के समाधान में कोई ठोस कदम नहीं

गंगापुर सिटी – भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर में व्याप्त पेयजल समस्या के संदर्भ में संगठनात्मक स्तर पर जन आंदोलन की रूपरेखा तय की गई । भाजपा प्रवक्ता शर्मा ने बताया कि भाजपा द्वारा पूर्व में जन -आक्रोश रैली धरना प्रदर्शन के माध्यम से पेयजल समस्या को लेकर प्रशासन को दिए गए अल्टीमेटम के 10 दिन गुजरने के पश्चात् भी प्रशासन द्वारा इस संबंध में कोई ठोस कदम पेयजल समस्या के समाधान के लिए अभी तक नही उठाया गया है और शहर की जनता त्राही – त्राही कर रही हैं।
इस संदर्भ में पार्टी ने संगठन स्तर पर यह तय किया कि पूरे गंगापुर सिटी क्षेत्र को 13 सेक्टर में बांट कर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के नेतृत्व में प्रत्येक सेक्टर पर बैठक कर पेयजल समस्या के समाधान के लिए जन जागरण अभियान चलाकर जनता को जागरूक कर बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे।
इसके लिए शहर में 13 सेक्टर चिन्हित कर लिए गए है और पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांट कर जन – जागरण अभियान को सफल बनाने की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा ।पार्टी द्वारा जन – जागरण अभियान 8 अक्टूबर से शहर में आरंभ किया जाएगा।
इस संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल की बैठक कल 6 अक्टूबर 2021 बुधवार को सांयकाल 6 बजे पूर्व विधायक के बायपास स्थित निवास पर आहूत की गयी है ,जिसकी अध्यक्षता शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी करेंगे ।प्रवक्ता धनेश शर्मा द्वारा बताया गया कि उक्त बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधियों जिला, मंडल व विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है।

 

G News Portal G News Portal
77 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.