गंगापुर सिटी : किसान को उपलब्ध नहीं खाद किसान भटक रहे हैं – पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर

गंगापुर सिटी : किसान को उपलब्ध नहीं खाद किसान भटक रहे हैं – पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर

किसान को उपलब्ध नहीं खाद किसान भटक रहे हैं

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर सवाई माधोपुर जिले में विशेषकर गंगापुर सिटी में डीएपी खाद की उपलब्ध कराने की मांग की है।

गुर्जर ने अपने पत्र में लिखा है, कि कृषि विभाग एवं कॉपरेटिव विभाग द्वारा किसानों को समय पर खाद मंगवाने में लापरवाही की है, नतीजा यह है कि किसान मारा मारा भटक रहा है, उसे खाद नहीं मिल रहा है, फसल बुवाई का यह उपयुक्त समय है।

उन्होंने अति शीघ्र किसानों को खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा है, कि वे लगातार सरकार को 1 माह से चेता रहे हैं, लेकिन सरकार के कोई फर्क नहीं पड़ रहा है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। कि उन्होंने कहा कि  यह उनका तीसरा पत्र है।

गुर्जर ने कहा कि सरकार को राजस्व कर्मियों, पटवारियों, नायब तहसीलदारों की मांगों को निर्णय के अनुसार मानना चाहिए तथा बिना राजस्व कर्मियों के प्रशासन शहरों एवं गांवों अभियान का कोई महत्व नहीं है,  शिविरों में कोई कार्य नहीं हो रहे है, केवल धन और समय की बर्बादी हो रही है, सरकार पूर्णतया फेल है।

देखें  विडियो

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.