गंगापुर सिटी – कल कोतवाली थाने के सामने रेडीमेड की दुकान में हुई चोरी का जायजा लेने पहुंचे पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर

गंगापुर सिटी – कल कोतवाली थाने के सामने रेडीमेड की दुकान में हुई चोरी का जायजा लेने पहुंचे पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर

गंगापुर सिटी – कल कोतवाली थाने के सामने रेडीमेड की दुकान में हुई चोरी का जायजा लेने पहुंचे पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर एवं नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल

स्वर्गीय गोविंद नेपाली के सुपुत्र द्वारा संचालित इस रेडीमेड दुकान में हुई चोरी पुलिस की फेल्योरनेस को उजागर करती है | थाने के सामने इस प्रकार की चोरी होना यह साबित करता है कि अपराधियों में पुलिस का भय नहीं है |

गुर्जर ने कोतवाली थाना इंचार्ज धनराज मीणा से बात की तथा मौके पर थाने की ओर से उपस्थित सिपाही को निर्देशित करते हुए कहा कि इसका खुलासा होना चाहिए और चोर पकड़े जाने चाहिए |

गुर्जर ने कहा कि गंगापुर शहर की कानून व्यवस्था एवं पूर्णतया चरमराई हुई पेयजल व्यवस्था को लेकर 7 सितंबर तक सब कुछ ठीक नहीं हुआ तो मजबूरन हमें आंदोलन करना पड़ेगा |

इस दौरान पूर्व विधायक के साथ नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, पार्षद जगदीश खटाना, कमलेश महावर आदि उपस्थित थे।

देखें विडियो

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.