गंगापुर सिटी : मोबाइल सर्विस सेंटर में आग से लाखों का नुकसान: ग्राहकों के महंगे मोबाइल सहित एसी व स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक

गंगापुर सिटी : मोबाइल सर्विस सेंटर में आग से लाखों का नुकसान: ग्राहकों के महंगे मोबाइल सहित एसी व स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक

मोबाइल सर्विस सेंटर में आग से लाखों का नुकसान: ग्राहकों के महंगे मोबाइल सहित एसी व स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक

गंगापुर सिटी
शहर के लोहिया मील स्थित सैमसंग मोबाइल के सर्विस सेंटर में बीती रात करीब ढाई बजे आग लग जाने से लाखों के मोबाइल व उनके पार्ट्स सहित एसी व कम्प्यूटर, लैपटॉप मिलाकर करीब 15 लाख का सामान जलकर खाक हो गया । सर्विस सेंटर के ऑनर सुनील कुमार सिंहल ने बताया कि रात करीब ढाई बजे उनके सर्विस सेंटर के नजदीकी में रहने वाले एक दुकानदार द्वारा सूचना दी गई कि उनके सर्विस सेंटर में धुंआ उठ रहा है। मौके पर जाकर सर्विस सेंटर का शटर खोलकर देखा तो सर्विस सेंटर में रखे सामान जल रहे थे । उन्होंने सहायता के लिए पड़ोसियों को बुलाया, जिस पर पास में स्थित एक मकान की पानी की टंकी में मोटर चलाकर व पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र मंगवाकर आग पर काबू पाया गया। सर्विस सेंटर के ऑनर ने बताया कि आग से उनके सर्विस सेंटर में करीब 20 से 25 महंगे एंड्रॉयड मोबाइल, 1 एयर कंडीशनर, 2 लैपटॉप, 2 कम्प्यूटर सहित 12 लाख के कम्पनी के स्पेयर पार्ट्स जलकर खाक हो गए । आग शायद मोबाइल की बैटरी फटने व बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट होने का अनुमान है ।

देखें लाइव विडियो

G News Portal G News Portal
13 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.