गंगापुर सिटी-चोरों के निशाने पर अब गांव, बूचौलाई में नकदी व जेवर पार
गंगापुरसिटी-शहरों में लगातार हो रही चोरियों ने जहां पुलिस की नींद उड़ा रखी है वहीं अब चोर गांवों को भी अपना निशाना बना रहे हैं।गंगापुर के नजदीकी गांव बूचौलाई में बुधवार रात चोरों ने दो घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर जेवर व नकदी पर हाथ साफ किया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। चोरी की वारदात जगराम गुर्जर व सियाराम गुर्जर के यहां हुई। पीडि़त जगराम ने बताया कि चोर पीछे से ऑलमारी को तोड कर अंदर घुस गए। इसके बाद वे बंधी, गुलीबंद, मुर्की, खगबाडी, कडूला, नथ सहित ढाई लाख रुपए चुरा ले गए। चारों ने गांव में सियाराम गुर्जर के घर में भी वारदात को अंजाम दिया। यहां चोर कमरे में घुस गए और ताला तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया। पीडि़त के अनुसार चोर डेढ़ लाख रुपए सहित कडे, कनकती, नथ, पायजेब आदि जेवर चुरा ले गए।गांव के लोगों का सामान खेतों में पड़ा मिला। वहीं चोरी की एक ओर वारदात गंगापुर शहर के सलोदा क्षेत्र के करौली फाटक इलाके में भी बीती रात एक परचूनी दुकान में चोरी हुई। चोर केशव गुप्ता की दुकान से दो हजार रुपए और दुकान का सामान चुरा ले गए।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.