ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ…,600 सिलेंडर रोज हो सकेंगे रिफिल…
ऑक्सीजन की कमी को पूर्ति करने में मदद मिलेगी:-पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने फीता काटकर किया उद्धाटन।
गंगापुर सिटी की एक फर्म के द्रारा करौली में कैलादेवी मोड़ के पास तिवाड़ी निष्ठा ऑक्सीजन प्लांट का सोमवार को मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने विधिवत पूजा अर्चना कर एवं फीता काटकर उद्धाटन किया।कार्यक्रम में पूजन श्री मौनी बाबा के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ,विशिष्ट अतिथि भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष करौली रमेश जी राजोरिया,बबलू जी शुक्ला पार्षद थे।
इस प्लांट की क्षमता 18 हजार किलो लीटर प्रतिदिन से अधिक होंगी।जिससे प्रतिदिन 600 सिलेंडर तक रिफिल किए जा सकेंगे।
तिवारी गैस एजेंसी के उद्घाटन अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने सम्बोधन मे कहा कि ऑक्सीजन प्लांट की महत्ता आवश्यकता के अनुसार हम लोगों को कोरोना काल में महसूस हुई थी। भरतपुर संभाग का सबसे बड़ा ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हुआ है।इससे हमारे क्षेत्र की ऑक्सीजन की पूर्ति करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। ऑक्सीजन की न केवल आपदा में बल्कि रूटीन में भी ऑक्सीजन की आवश्यकता होती हैं।ऐसे में इससे क्षेत्र के लोगों को अस्पताल में मरीजों को अन्य व्यवसायिक कामों के लिए उपलब्ध हो सकेगे। प्लाट मे सिलेंडर के लिए की उपलब्धता प्रतिदिन 600 सिलेंडर होगी। इस अवसर पर उन्होंने तिवाडी गैस एजेंसी के मालिक को अपनी ओर से शुभकामनाएं देते हुए सभी लोगों से उपस्थित सभी लोगों से अनुरोध किया कि वह अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए साफ साफ सफाई और आवश्यक मानदंडों का पालन करें क्योंकि क्योंकि करौली में आचार संहिता लगी हुई है इसलिए एक सामान्य फंक्शन और विधि विधान से पूजा के उपरांत आज उन्होंने बटन दबाकर उसकी शुरुआत की।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि इस प्लांट के शुरू होने से अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी दूर होंगी।मरीजों एवं अन्य स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन निर्बाध रूप से मिलती रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश जी राजोरिया,बबलू जी शुक्ला पार्षद,पुनीत मंगल,श्रीमान संत मोनी बाबा ,घासीलाल, मनीष सिराधना, लवकुश,महेश,अंशू तिवाड़ी, सुरेश ऑक्सीजन प्लांट मालिक दिलीप तिवाड़ी जी उपस्थित थे। इस अवसर ऑक्सीजन प्लांट मालिक दिलीप तिवाड़ी जी को शुभकामनाएं दीं।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.