गंगापुर सिटी : डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की मूर्ति पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

गंगापुर सिटी : डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की मूर्ति पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

,भाजपा गंगापुर सिटी

आज महान विधिवेत्ता, सामाजिक न्याय के प्रबल पक्षधर, भारत के सर्वसमावेशी संविधान के शिल्पकार, ‘भारत रत्न’ बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर स्टेशन रोड पर डाक बंगला के पास बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी की मूर्ति पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने संबोधन में कहा कि संविधान के रचनाकार महामानव श्रद्धेय डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर शत – शत नमन!

उन्होंने दलित, शोषित व वंचित समाज को उबारने में अद्वितीय योगदान दिया, जिसकी मिसाल दुनिया में कहीं दूसरी नहीं मिलती। उनके विचार और आदर्श अमर हैं। उन्होंने राष्ट्र निर्माण एवं समतामूलक समाज की स्थापना हेतु उनके किये गए कार्य सभी के लिए महान प्रेरणा दायक हैं। इस अवसर पर नगर परिषद के सभापति शिवरतन अग्रवाल,पार्षद बबलू हरिजन, रवि गोठवाल,गोपाल धमोनिया, पूर्व पार्षद वेद प्रकाश सोनवाल, घासीलाल, मनीष सिराधना उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
72 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.