गंगापुर सिटी -लूट के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
गंगापुर सिटी- सदर थाना पुलिस गंगापुर सिटी में 26 मई 2021 को नारायणपुर रेलवे फाटक के पास पिकअप सवार लोगों से हुई लूट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया ।ज्ञात रहे कि इस मामले में चार नामजद अभियुक्त थे इनमें से तीन की गिरफ्तारी पूर्व में सदर थाना पुलिस ने कर ली थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा ने बताया कि लूट का चौथा आरोपी अखलेश मीणा, निवासी शेखपुरा ,थाना सपोटरा का रहने वाला है तथा पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त दिलखुश मीना, अजय प्रजापत व जितेंद्र मीणा को गिरफ्तार किया जा चुका है ।चौथे आरोपी अखलेश मीणा ,उम्र 20 साल, की पुलिस को तलाश थी। जिसमें सदर थाना पुलिस को आज कामयाबी हासिल हुई। पीड़ित राहुल अग्रवाल ने बताया कि वह अपनी पिक अप से ड्राइवर के साथ 26 मई को जब माल सप्लाई करके लौट रहा था तो नारायणपुर रेलवे फाटक के पास चारों अभियुक्तों ने मोटरसाइकिल आगे लगाकर उसके पास रखे हुए सवा लाख रुपए लूट लिए थे जिसका मुकदमा उसने दर्ज करवाया था।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.