गंगापुर सिटी -जमीनी विवाद को लेकर पीड़ित परिवार का धरना प्रदर्शन।
गंगापुर सिटी- उपखंड वजीरपुर के ग्राम खंडिप में विगत कई वर्षों से एक परिवार की डेढ़ बीघा जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा किया हुआ है। इसे लेकर पीड़ित परिवार ने कई बार प्रशासन को अवगत करवाया है ।पीड़ित परिवार का कहना है कि दबंगों द्वारा उनकी डेढ़ बीघा जमीन को जबरदस्ती कब्जे में ले लिया गया है और इस मामले में 2 महीने पहले फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया था जिसमें आरोपी विक्रम अभी तक फरार है। और वजीरपुर पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है ।पीड़ित परिवार का कहना था कि 10 साल से उसकी जमीन को लेकर के विवाद चल रहा है और आरोपी कब्जा करना चाहता है। ना ही वह हमें जमीन को जोतने देता है साथ ही हमारे साथ कई बार मारपीट की घटना को भी अंजाम दे चुका है। और फायरिंग भी कर चुका है। प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही अब तक आरोपी के खिलाफ नहीं की गई है और ना ही फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज इसे लेकर पीड़ित परिवार ने मिनी सचिवालय गंगापुर सिटी के सामने सैकड़ों महिलाओं व पुरुषों के साथ धरना दिया तथा पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीणा को ज्ञापन दिया। उनका कहना था कि जब तक पुलिस प्रशासन कार्यवाही नहीं करता तब तक यह धरना प्रदर्शन मिनी सचिवालय के सामने जारी रहेगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.