गंगापुर सिटी : राष्ट्रनिर्माण हेतु युवाओं की भूमिका पर होगी भाषण प्रतियोगिता, प्रतियोगिता के माँगें आवेदन।

गंगापुर सिटी : राष्ट्रनिर्माण हेतु युवाओं की भूमिका पर होगी भाषण प्रतियोगिता, प्रतियोगिता के माँगें आवेदन।

राष्ट्रनिर्माण हेतु युवाओं की भूमिका पर होगी भाषण प्रतियोगिता, प्रतियोगिता के माँगें आवेदन-

नेहरू युवा केंद्र संगठन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में आगामी
20 नवंबर 2021 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गंगापुर सिटी में प्रातः10 बजे “देशभक्ति व राष्ट्रनिर्माण पर युवाओं की भूमिका” विषय पर ब्लॉक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा, गणतंत्र दिवस 2022 के अवसर पर थीम सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास। जिसमे सहयोगी संस्थाओं के रूप में नगरी प्रशासन, निजी महाविद्यालय व विद्यालय, सामाजिक संगठन स्वामी विवेकानंद युवा मंडल आदि का सहयोग प्रमुखता से रहने वाला है इस दौरान कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के अंतर्गत 18 से 29 वर्ष आयु के युवक युवतियाँ भाग ले सकते हैं और भाषण का समय 10 मिनट रहेगा।नेहरू युवा केन्द्र राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग ने बताया कि देश व राष्ट्र निर्माण के लिए युवाओं की भूमिका अहम होनी चाहिए। इसी क्रम में ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान विजेताओं को जिला स्तर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिताओं में सम्मिलित किया जाएगा।जिला स्तर पर भाषण प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को 5 हजार द्वितीय को 2 हजार तृतीय को 1 हज़ार रुपए की राशि एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।आगे जिला स्तर के विजेता राज्य स्तर पर और राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मिलित होंगे। इच्छुक प्रतिभागी प्रतियोगिता की अधिक जानकारी हेतु स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष नागेश शर्मा 7976562811, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग
8619426105, स्वयंसेवक खेमराज गुप्ता 7878628635 पर सम्पर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.