गंगापुर सिटी- तलावड़ा-स्कूली छात्रा से राह चलते छेड़छाड़,3 युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज।
गंगापुर सिटी- तहसील तलावड़ा के सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ 3 मनचलों द्वारा छेड़छाड़ करने व अश्लील टिप्प्णी करने की शिकायत सदर थाना गंगापुर सिटी में शिकायत दर्ज हुई है। छात्रा के चाचा ने अपनी शिकायत में बताया कि जब नाबालिग छात्रा सुबह 10 बजे स्कूल जा रही थी तो 3 बाइक सवारों ने उसका रास्ता रोका और गन्दी फब्तियां कसी। उसके बाद शाम को लौटते वक्त भी इन 3 लड़कों श्यामपुरा निवासी अमन जोगी,मोनू जोगी व उनके साथी ने अश्लील हरकतें की व गन्दी गालियां दी। थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि परिजनो के।मामला दर्ज करवाते ही युवकों की गिरफ्तारी कर ली जावेगी।वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य ने मामले में अनभिज्ञता जाहिर करते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाने की बात कही है।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.