द वॉयस ऑफ इंडिया फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने सीडीएस बिपिन रावत को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – गंगापुर सिटी
द वॉयस ऑफ इंडिया फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा भगवती के सानिध्य में आज माल गोदाम स्थित माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर केशव नगर में सीडीएस विपिन रावत जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई एवं 2 मिनट का मौन रखा गया | इस बीच जिला अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा भगवती ने बताया कि जनरल बिपिन रावत का जन्म 16 मार्च 1958 को पाउरी घरवाल नामक जगह पर हुआ था | वह भारत के पहले रक्षा प्रमुख चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ थे | उन्होंने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया था इससे पूर्व वह थल सेना के प्रमुख थे | इस बीच विद्या मंदिर के व्यवस्थापक मोहन लाल जी शर्मा ने बताया कि जनरल बिपिन रावत का इस तरह देहांत हो ना बहुत ही अश्रुपूर्ण है उन्होंने देश के लिए कार्य किए एवं सर्जिकल स्ट्राइक के समय उनका अहम योगदान रहा | इस बीच साथ में जिला अध्यक्ष दुर्गेश शर्मा भगवती , नगर उपाध्यक्ष मनीष राजपूत ,विद्यालय के व्यवस्थापक मोहन लाल जी शर्मा , प्रधानाचार्य पूरणमल जी योगी , समाजसेवी ऋषि कुमार शर्मा, लड्डू राम प्रजापत , स्वयंसेवक राहुल गुप्ता बनवारी लाल गुप्ता , रोहित गुप्ता , दिलखुश गुर्जर, देवांश वशिष्ठ आदि कार्यकर्ता एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद थे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.