गंगापुर सिटी-थाने के सामने ही रेडीमेड कपड़े की दुकान में चोरी, नकदी व कपड़े ले गए
गंगापुरसिटी-शहर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि चोरों ने कोतवाली थाने के सामने से ही रविवार रात एक रेडीमेड कपड़े की दुकान से नकदी व कपड़ों पर सेंधमारी कर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस ने मौका मुआयना किया। दोनो पत्तल गली निवासी आनंद अग्रवाल ने बताया कि उसकी थाने के सामने लुधियाना गारमेंट्स नाम से फर्म है। रविवार रात करीब 8.30 बजे दुकान बंद की। सोमवार सुबह दुकान खोली तो कपड़े व गल्ला बिखरी हुई स्थिति में मिला। चोर दुकान के पीछे से टीन शैड व फर्नीचर को हटा कर दुकान में घुस गए तथा गल्ले में रखे करीब 30 हजार रुपए और पेंट, शर्ट व टी शर्ट चुरा कर ले गए। चोरी का पता चलने पर आसपास के दुकानदार भी एकत्र हो गए। पीडि़त की ओर से कोतवाली थाने में चोरी को लेकर प्राथमिकी प्रस्तुत की गई है।
देखें विडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.