गंगापुर सिटी- शातिर वाहन चोर गिरफ्तार ,एक मोटरसाइकिल ज़ब्त।

गंगापुर सिटी- शातिर वाहन चोर गिरफ्तार ,एक मोटरसाइकिल ज़ब्त।

सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी- शातिर वाहन चोर गिरफ्तार ,एक मोटरसाइकिल ज़ब्त।
सवाई माधोपुर -गंगापुर सिटी -जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह के निर्देशन पर इन दिनों गंगापुर सिटी पुलिस वाहन चोरी, नशाखोरी, अवैध हथियारों के मामलों में लिप्त अपराधियों की सूची संकलित कर उनके खिलाफ लगातार कार्यवाही करने में जुटी हुई है ।इसी कड़ी में लगातार कोतवाली थाना पुलिस ,उदेई मोड़ थाना पुलिस, तथा सदर थाना पुलिस गंगापुर सिटी ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार धरपकड़ कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है ।गंगापुर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने सूचना संकलन के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक कालूराम मीणा की मॉनिटरिंग में थाना अधिकारी धनराज मीणा ने टीम के साथ कार्यवाही करते हुए आरोपी आजम उर्फ रंगीला ,जाति मुसलमान ,उम्र 21 साल ,निवासी कसाई मोहल्ला गंगापुर सिटी को वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया तथा आरोपी से चोरी की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है ।थाना अधिकारी धनराज मीणा ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है तथा इस पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं ।नशे की पूर्ति के लिए यह मौका देखकर बाजार से मोटरसाइकिल चोरी करता है तथा उसे औने पौने दाम में बेच देता है ।आरोपी से अन्य वाहन चोरियों के खुलासे का भी संभावना है।

गंगापुर सिटी- शातिर वाहन चोर गिरफ्तार एक मोटरसाइकिल ज़ब्त।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.