गंगापुर सिटी : क्लीन इंडिया(स्वच्छ भारत) व प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

गंगापुर सिटी : क्लीन इंडिया(स्वच्छ भारत) व प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान

क्लीन इंडिया(स्वच्छ भारत) व प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान-

गंगापुर सिटी : नेहरू युवा केन्द्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान मे 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक अभियान व जिला कलेक्टर राजेंद्र किशन के मार्गदर्शन में चल रहे कार्यक्रम के तहत आज ब्लॉक गंगापुर सिटी में क्लीन इंडिया कार्यक्रम की शुरुआत कि गई। राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग ने कहा कि आज स्थान नेहर रोड पर स्थानीय नगर परिषद गंगापुर सिटी सभापति श्रीमान शिवरतन अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वच्छता की शपथ लेकर स्वच्छ भारत कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया और महोदय ने अपने वक्तव्य में संदेश देते हुए कहा कि क्लीन इंडिया स्वच्छ भारत अभियान जो पूरे देश भर में चलाया जा रहा है जिसमें स्वच्छता के प्रति सजग रहे और स्वयं दो घंटे स्वच्छता श्रमदान करें तभी अपना देश स्वच्छ भारत कहलायेगा और यह सम्भव नहीं कि केवल सफाईकर्मी ही सफाई करके इस देश को स्वच्छ कर सके इसमें आम नागरिक को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर हमारी धरती माता पर कचरे का बोझ कम करने के लिए स्वयं का योगदान देना जरूरी है। आज 45 किलो से ज्यादा प्लास्टिक को इक्कट्ठा किया गया। इसी दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग, स्वामी विवेकानंद युवा मंडल अध्यक्ष नागेश शर्मा, वार्ड पार्षद गौरव मंगल, युवा सदस्य धर्मराज प्रजापत, गिरीश, प्रवीन गोयल, शिव जांगिड़ आदि युवा व परिषद कर्मचारीगणों की भूमिका अहम रही।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.