गंगापुर सिटी : बाढ़ मिलकपुरा गांव में बिजली करंट लगने से युवक की मौत,पूर्व विधायक ने बंधाया पीड़ित परिवार को ढांढस…..

गंगापुर सिटी : बाढ़ मिलकपुरा गांव में बिजली करंट लगने से युवक की मौत,पूर्व विधायक ने बंधाया पीड़ित परिवार को ढांढस…..

बाढ़ मिलकपुरा गांव में बिजली करंट लगने से युवक की मौत,पूर्व विधायक ने बंधाया पीड़ित परिवार को ढांढस…..

उपतहसील तलावड़ा की समीपवर्ती गांव बाढ़ मिलकपुरा में खेत पर लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़ते समय अचानक करंट लग जाने से एक युवक की मौत हो गई।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर दुःख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने दूरभाष पर बिजली विभाग उच्चाधिकारियों से की वार्ता:- पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं सरकारी योजनाओ का लाभ देने की बात कही।
अधिकारियों ने आश्वाशन देते हुए कहा कि पीड़ित परिवार की हरसम्भव मदद का भरोशा दिलाया।
गौरबतल है कि बाढ़ मिलकपुरा निवासी मोहरसिंह गुर्जर 25 पुत्र सुरज्ञान गुर्जर सुबह संपत लाल के खेत पर लगे ट्रांसफार्मर पर तार को लगाने के लिए पोल पर चढ़ा था। ट्रांसफार्मर का तार लगाते समय अचानक उसे करंट लग गया और वह अचेत हो गया।अचेत अवस्था में ही परिजनों ने उसे लेकर अस्तपताल पहुँचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
साथ ही पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने टोटोलाई में मृतक दिलकुश गुर्जर के परिजनों को ढाढस बधाया।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत मीनापाड़ा के टोटोलाई गांव हदय गति रुकने से दिलखुश गुर्जर 23 पुत्र केदार गुर्जर की आकस्मिक म्रत्यु हो गई।
इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि बद्री पटेल,सरपंच हंसराज गुर्जर,कैलाश गुर्जर,मनोज कुनकटा साथ रहें।

G News Portal G News Portal
59 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.