गंगापुर सिटी -आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत।
गंगापुर सिटी- तेज गर्मी ,उमस के बाद लंबे इंतजार के बाद क्षेत्र में आज हुई तेज गर्जना व कड़कड़ाती बिजली ने कई जगह कहर भी ढाया। लगभग 3:00 बजे तेज गर्जना के साथ हुई तूफानी बारिश में समीपवर्ती गांव दौलतपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक पिंटू खारवाल ,उम्र 24 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई ।खेतों में काम करते समय पिंटू खारवाल के साथ यह हादसा हुआ। परिजन उसे बेहोशी की अवस्था में राजकीय अस्पताल गंगापुर सिटी लेकर आए ,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी तरफ तेज अंधड़ से नजदीकी गांव अलीगंज में भी कई पेड़ टूटने, घरों की छतों पर चद्दर उड़ने के मामले भी सामने आए हैं। वहीं बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।
देखे वीडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.