गंगापुर सिटी : युवा स्वयंसेवक ने जल संरक्षण का संदेश देकर लोगो को किया जागरूक-

गंगापुर सिटी : युवा स्वयंसेवक ने जल संरक्षण का संदेश देकर लोगो को किया जागरूक-

युवा स्वयंसेवक ने जल संरक्षण का संदेश देकर लोगो को किया जागरूक-

नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार सवाई माधोपुर के दिशा निर्देश एवं जिला कलेक्टर श्रीमान राजेंद्र किशन के मार्गदर्शन में ब्लॉक गंगापुर सिटी में चलाए जा रहे नेशनल वाटर मिशन कैच दा रैन 2.0 अभियान के तहत आज नेहरू युवा केन्द्र राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग द्वारा जल संरक्षण के बारे में दिया गया संदेश। इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्रीमान देवी लाल मीणा के मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में ‘कैच दा रैन’ पर पेंटिंग बनाकर आमजन को किया जागरूक व लोगो से अपील करते हुए कहा कि हमे वर्षा जल का संग्रहण करना चाइये ताकि जल को ज्यादा समय के लिए अधिक से अधिक उपयोग लिया जा सकता है। जल को कैसे बचाया जाए और इसका दुरुपयोग ना किया जाए। इस दौरान आस पास परिसर व अन्य गाँव में प्रमुख स्थानों पर कैच दा रैन के पोस्टर लगाकर आमजन तक संदेश पहुंचाया। इसी क्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिजुल गर्ग,कुंजबिहारी शर्मा, दुर्गेश शर्मा, मोहित गर्ग, विद्यालय कर्मचारी में रूपसिंह मीना, चेतराम मीना व अन्य स्टाफ और युवा मौजूद रहे।

G News Portal G News Portal
54 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.