गंगापुर मोबाइल एसोसिएशन ने मोबाइल की दुकान खोलने के लिए उठाई मांग
गंगापुर के सभी मोबाइल दुकानदारों ने जिला कलेक्टर से मोबाइल के मार्केट को कुछ समय के लिए छूट देने की मांग उठाई है जिसमे मोबाइल दुकानदारों ने कहां है की मोबाइल सेवा भी अति आवश्यक सेवाओं में शामिल है इसलिए मोबाइल की दुकानों को भी कुछ समय के लिए खोलने की अनुमति प्रदान की जाए।
दुकानदारों का कहना है कि उनके पास मोबाइल के काफी ग्राहकों के फोन आ रहे हैं ग्राहक मोबाइल लेने के लिए परेशान हैं और दुकानदार उन्हें माल देने में असमर्थ हैं जिस कारण मोबाइल दुकानदारों का रोजगार भी प्रभावित हो रहा है साथ ही सभी दुकानदारों को लेबर वे किराया देना काफी मुश्किल होता जा रहा है मोबाइल दुकानदारों ने आश्वासन दिया है कि अगर मोबाइल की दुकानों को खोलने की अनुमति प्रदान की जाती है तो वे पूरी तरीके से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए दुकान खोलेंगे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.