गंगापुर के अधिवक्ता मनीष माना व उनकी पत्नी माधुरी को स्वामी विवेकानंद साहित्य स्मृति सम्मान

गंगापुर के अधिवक्ता मनीष माना व उनकी पत्नी माधुरी को स्वामी विवेकानंद साहित्य स्मृति सम्मान

गंगापुर के अधिवक्ता मनीष माना व उनकी पत्नी माधुरी को स्वामी विवेकानंद साहित्य स्मृति सम्मान – 2021 से नवाजा-गंगापुर सिटी

राष्ट्रीय अग्रसर हिंदी साहित्य मंच कोटपूतली, राजस्थान की और से महापुरुष स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गंगापुर सिटी के साहित्यकार मनीष माना व माधुरी गोयल द्वारा भाग लिया गया। इसमें महापुरुष स्वामी विवेकानंद के जीवन आदर्श व सादगी से प्रेरित काव्य पाठ किया गया।इस दौरान कार्यक्रम मे पदाधिकारियों द्वारा मनीष माना व माधुरी गोयल को उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए स्वामी विवेकानंद साहित्य स्मृति सम्मान – 2021 से नवाजा गया। काव्य पाठ की सभी साहित्यकारों ने प्रशंसा की।अकादमी के संस्थापक एन के सरस्वती, मुख्य अतिथि डॉ. मीना कुमारी सोलंकी, विशिष्ट अतिथि डॉ. मीना परिहार ने मनीष माना व माधुरी गोयल को सम्मानित करते हुए कहा कि, मंच गौरवान्वित महसूस कर रहा है। हिंदी साहित्य मंच आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रेषित करता है। गौरतलब है कि साहित्यकार मनीष माना के पूर्व में दो काव्य संग्रह बटिया व आशियाँ अहसास का प्रकाशित हो चुके है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.