शिवाड़ में लगे कचरे के ढेर – शिवाड़

शिवाड़ में लगे कचरे के ढेर – शिवाड़

शिवाड़ में लगे कचरे के ढेर
शिवाड़ 27 जून। ग्राम पंचायत शिवाड मे जगह जगह गन्दगी के ढेर लगे हुऐ हैं। नालिया गन्दगी व कीचड से जाम है। जिसके चलते सडको पर गन्दा पानी फैल रहा है। मच्छरो के पनपने से मौसमी बीमारीयाँ फैलने का अंदेशा बना हुआ है।
ग्रामीण दिनेश निराला, मदन रैगर, सीता देवी, श्याम सुन्दर ने बताया कि कस्बे मे जगह जगह घरों के बाहर सड़क पर गन्दगी के ढेरो के साथ बदबूदार कीचड़ जाम होने से नरकीय जीवन जीने के साथ गन्दे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिजन, रैगर, बैरवा बस्ती आयुर्वेदिक अस्पताल शिव मन्दिर मार्ग जाने वाले रास्ता सहित कई गली मोहल्ले मे सड़कों के किनारे कचरे के ढेरों के साथ नालिया कीचड पानी से जाम है। जिसकी ग्रामीणो ने ग्राम पंचायत मे लिखित व मौखिक मे सफाई करने की मांग करने के बावजुद भी सफाई नहीं की जा रही है। जिसके कारण लोगो मे सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.