गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह

गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह

गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह

सवाई माधोपुर 16 फरवरी 2021

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गाँधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय साहुनगर में आज जिला स्तरीय इन्दिरा प्रियदर्शनी,गार्गी एंव बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया । समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद सभापति विमल चंद महावर ,जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान मौजूद रहे । जिला स्तरीय पुरुस्कार वितरण समारोह के दौरान जिले की होनहार बालिकाओं को सम्मानित किया गया । इस दौरान कक्षा 10 व कक्षा 12 में सर्व श्रेष्ठ अंक अर्जित करने वाली बालिकाओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया और प्रषस्ति पत्र दिए गए । जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राध्येश्याम मीणा में बताया कि जिले में कक्षा 10 की 824 बालिकाओं को तथा कक्षा 12 की कला वर्ग की 1046,विज्ञान वर्ग की 370 व वाणिज्य वर्ग की 40 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया है वही जिले की 31 बालिकाओं को इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग से जुड़े तमाम अधिकारी मौजूद रहे ।

G News Portal G News Portal
14 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.